Odisha में भाषण देते देते अचानक PM Modi ने क्यों कहा- झारखंड में नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं ?

Pm On Jharkhand

Pm On Jharkhand: ओडिशा के नबरंगपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चुनावी रैली को संबोधित किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पड़ोसी राज्य झारखंड में नोटों के पहाड़ पाए जा रहे हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आपने इस सेवक को अवसर दिया, मैं तो गरीब मां का बेटा हूं तो मुझे गरीब का दर्द समझ आता है। मैंने कहा था मैं रुपया एक भेजूंगा, एक पाई भी किसी को खाने नहीं दूंगा और खाएगा वो जेल जाकर के खाना खाएगा।

Read also-गृह मंत्री अमित अमित शाह ने आरक्षण पर तोड़ी चुप्पी ! गरमाई सियासत

जेल की रोटी चबाएगा। आपने देखा होगा, घर जाओगे तो टीवी पर देखना, आज यहां पड़ोस में झारखंड में नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं, नोटों के पहाड़। अब मुझे बताइए मैं चोरी बंद कर दूं , इनकी कमाई बंद कर दूं, इनकी लूट बंद कर दूं तो मोदी को गाली देंगे की नहीं देंगे। देंगे की नहीं देंगे। लेकिन गाली खा कर के मुझे काम करना चाहिए कि नहीं करना चाहिए, आप मुझे बताइए। मुझे आपकी पाई-पाई बचानी चाहिए की नहीं बचानी चाहिए। आपके हक का पैसा बचाना चाहिए कि नहीं बचाना चाहिए और इसलिए मोदी ने जनधन किताबें, आधार और मोबाइल को गरीबों का पैसा बना दिया लूटा नहीं जा सका।”

प्रवर्तन निदेशालय ईडी ( ED) ने सोमवार सुबह झारखंड की राजधानी रांची में कई स्थानों पर ताबतोड छापेमारी की।इस दौरान ईडी ( ED) ने भारी संख्या में कैश बरामद किया। प्रवर्तन निदेशालय ईडी ये कार्यवाही ऐसे समय में कही जब देशभर में लोकसभा चुनाव हो रहे है।रांची में मंत्री आलमगीर आलम के पीए के नौकर के घर से ईडी को 25 करोड़ रुपए मिले हैं।बताया जा रहा है कि ये पैसे मंत्री के पीए संजीव के हैं।

Read Also: Masala Factory Raid: नकली मसालें बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 15 हजार किलो मसाला बरामद

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *