हरियाणा विधानसभा चुनाव में AAP ने दूसरी लिस्ट की जारी, 9 उम्मीदवारों का किया ऐलान

assemblyelections2024,assemblyelection2024,Haryana Assembly Election 2024,aam admi party list,aap candidate list,हरियाणा विधानसभा चुनाव,आम आदमी पार्टी (AAP),आम आदमी पार्टी लिस्ट,आप दूसरी लिस्ट"

Haryana AAP List: आम आदमी पार्टी (एएपी) ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की।इससे पहले सोमवार को पार्टी ने 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। सीट बंटवारे पर सहमति न बनने की वजह से एएपी का कांग्रेस के साथ हरियाणा में गठबंधन नहीं हो पाया.Haryana AAP List

दूसरी लिस्ट में जिन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है, उनमें साढौरा से रीता बामनिया, थानेसर से कृष्ण बजाज, इंद्री से हवा सिंह, रतिया से मुख्तियार सिंह बाजीगर, आदमपुर से एडवोकेट भूपेंद्र बेनीवाल, बारवाला से प्रो. छतर पाल सिंह, बावल से जवाहर लाल, फरीदाबाद से प्रवेश मेहता, तिगांव से अबास चंदेला का नाम है.

Read also- PM Kisan Yojana: पीएम किसान निधि योजना की 18वीं किस्त लेनी है तो अपनाएं ये तरीका,पाए 2000 रुपये

Read also- PM Kisan Yojana: पीएम किसान निधि योजना की 18वीं किस्त लेनी है तो अपनाएं ये तरीका,पाए 2000 रुपये

इंद्री से हवा सिंह को और फरीदाबाद से प्रवेश मेहता को उतारा गया है। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है।90 सीटों वाली विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को वोटिंग होगी। नतीजे आठ अक्टूबर को आएंगे।
साल 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में एएपी ने 46 सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वो एक सीट भी नहीं जीत पाई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *