Haryana: सोनीपत में कार हादसा, महिला और बच्चों समेत चार की मौत

Haryana: Car accident in Sonipat, four including woman and children died, haryana aciident news in hindi

Haryana: हरियाणा (Haryana) के सोनीपत में करेवड़ी गांव के पास सोमवार को हुए कार हादसे में तीन महीने के बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। चश्मदीद के मुताबिक, कार में करीब 8 से 9 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी लगने से कार एक पत्थर से टकरा गई और हादसा हो गया। शुरुआती जांच में पता चला कि सभी लोग दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके के रहने वाले थे।

Read Also: Delhi: दिल्ली पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, अमित शाह के Fake Video को लेकर केस दर्ज

हादसे के तुरंत बाद मोहना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद 4 लोगों की मौत हो चुकी थी और बाकी लोगों को इलाज हो रहा है। नौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे की जांच करने में जुटी हुई है।
सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि कार सोनीपत की तरफ जा रही थी, तभी एक पत्थर से टकरा गई। 10 लोगों को अस्पताल भेजा गया है, जिनमें से अब तक कम से कम चार की मौत हो चुकी है। चश्मदीद कुलदीप का कहना है कि गाड़ी स्पीड से आई। गाड़ी का ड्राइवर नींद में था। जिसकी वजह से कार असंतुलित होकर एक पत्थर से टकरा गई। कार में मौजूद लोगों को हमने कोर के खिड़कियों को तोड़कर बाहर निकाला।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *