द्वारका एक्सप्रेस हाईवे पर ताइक्वांडो खिलाड़ियों को डंपर ने कुचला, एक की मौत चार घायल

Delhi News – राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका एक्सप्रेस हाईवे पर रविवार सुबह एक डंपर ने ताइक्वांडों खिलाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 15 साल की एक महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए।हादसे में जान गंवाने वाली महिला खिलाड़ी की पहचान अरुंधति के रूप में हुई है। वो दसवीं क्लास की छात्रा थी। हादसे के वक्त करीब 10-11 ताइक्वांडो खिलाड़ी अपने कोच के साथ सुबह रनिंग के लिए गए थे।

कोच सतेंद्र बिष्ट ने बताया कि हादसे के वक्त वो लोग साइड में फुटपाथ पर खड़े होकर वार्मअप कर रहे थे। तभी एक बेलगाम डंपर पहली लेन से अचानक तीसरी लेन में आया और खिलाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर, डंपर लेकर मौके से भाग गया।दुर्घटना में अरुंधति की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसके अलावा नैना जोशी (16), सुप्रिया (16), राजेश (25) और सचिन हादसे में घायल हुए हैं।

Read also –Urfi Javed ने दिखाया अपने अंदर का ‘शैतानी’ अवतार ब्लैक ड्रेस में वीडियो वायरल

सभी को अस्पताल ले जाया गया। नैना और सुप्रिया अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि राजेश और सचिन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।मामले में छावला थाना पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस द्वारका एक्सप्रेस हाईवे पर लगे सीसीटीवी की मदद से डंपर की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *