Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित जनसभा में की बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत। जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन।आज श्री मुक्तसर साहिब की इस पावन धरा पर आकर स्वयं को धन्य और गौरवान्वित कर रहा हूं महसूस।पंजाब की मिट्टी में गुरुओं की वाणी, शौर्य की परंपरा और भाईचारे की संस्कृति।
LIVE: जनसभा श्री मुक्तसर साहिब (पंजाब) https://t.co/SzkDS2dgaR
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) June 24, 2026
पंजाब और हरियाणा का रिश्ता भी साझी संस्कृति का, साझी बोली का और साझे सुख दुख का है।मैं आपके बीच किसी पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में नहीं बल्कि आपके छोटे भाई और आपके शुभचिंतक के रूप में आया।Haryana:
Read also- West Asia Crisis: भारतीय नागरिक न करे ईरान यात्रा, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
कांग्रेस ने पंजाब को भ्रष्टाचार, परिवारवाद, अंदरूनी कलह और विकास का ठहराव दिया।आम आदमी पार्टी ने भी बड़े-बड़े वादे किए लेकिन आज पंजाब का हर वर्ग पूछ रहा है कहां है वह वादे।इनके राज में आज पंजाब में नशा, अपराध, अराजकता, वित्तीय संकट और कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति किसी से भी नहीं छुपी।बिजली, पानी, रोजगार, किसानों की समस्याएं, हर मुद्दे पर जनता अपने आप को कर रही है ठगा महसूस। दूसरी तरफ हरियाणा में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2100 रुपए गरीब परिवारों की बहन बेटियों को दिए जाते हैं। Haryana:
Read also- Amarnath Yatra: 3 जुलाई से शुरु होगी अमरनाथ यात्रा, कश्मीर में हाई अलर्ट, सुरक्षा बलों ने किया ‘मॉक ड्रिल’
आज पंजाब की राजनीति है ऐसे दौर से गुजर रही है जहां सत्ता, स्थिरता और जनहित के बीच दिखाई दे रहा है गहरा संघर्ष।आज पंजाब में कर्मचारी अपने बकाए की कर रहे हैं मांग, कानून व्यवस्था को लेकर उठ रहे हैं सवाल।केजरीवाल जी कहते थे कि 20 हजार करोड रुपए का राजस्व लेंगे लेकिन उस राजस्व के नाम पर पंजाब में केवल अवैध खनन और उससे आई तबाही वाली बाढ़ बची।केंद्र सरकार चाहती है पंजाब का विकास। अमृतसर में पीएम एकता मॉल के लिए 159 करोड रुपए भेजे गए लेकिन यहां की सरकार ने आज तक 1 इंच जमीन भी नहीं की तय।
हरियाणा में हम जो वादा करते हैं उसे पत्थर की लकीर मानकर करते हैं पूरा और पंजाब में केवल विज्ञापन चलते है, विकास नहीं।भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीति नहीं बल्कि राष्ट्र नीति पर है चलती।हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने किसानों को परिवार का सदस्य माना और चलाई किसानों के कल्याण के लिए योजनाएं ।आम आदमी पार्टी का रिपोर्ट कार्ड बताता है कि 2022 के चुनाव में किए गए 55 में से केवल 26 वादे हुए पूरे।पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंता का विषय बनी हुई है।अपने बच्चों के भविष्य के लिए पंजाब की खुशहाली के लिए और विकसित भारत के निर्माण के लिए सही निर्णय ले जनता। Haryana:
