Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरण कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत।चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन।आज 15 तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1121 करोड़ 39 लाख रुपए की राशि सीधे 34 लाख 83 हजार लाभार्थियों के खातों में डाली गई।Haryana:
आज चंडीगढ़ से प्रदेश के 50.20 लाख परिवारजनों के बैंक खातों में 19 जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत ₹1,582 करोड़+ की लाभ राशि ट्रांसफर की।
इसके अंतर्गत 15 विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना, दयालु योजना, हर घर-हर गृहिणी योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना… pic.twitter.com/CHwrqtQOiI
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) July 10, 2026
CM सैनी ने कहा हमने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 9वीं किस्त जारी की।इस योजना के तहत 9 लाख 98 हजार लाभार्थी बहन बेटियों के खातों में 209 करोड़ 69 लाख रुपए की राशि डाली गई।अब तक 9 किस्तों में 1832 करोड़ 69 लाख रुपए की राशि दी जा चुकी है। Haryana:
Read Also: करूर में भगदड़ के लिए CM विजय ने पुलिस पर फोड़ा ठीकरा, DMK पर टिप्पणी कर दिया बड़ा बयान
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किया जा रहा है ये भुगतान हमारी पारदर्शिता और सुशासन का प्रतीक।आज दयालु योजना के तहत 3295 परिवारों को 125 करोड़ 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी की प्रदान।आज जारी की गई आर्थिक सहायता को मिलाकर 77 हजार 330 परिवारों को 2918 करोड़ 42 लाख रुपए की आर्थिक सहायता जारी की जा चुकी है।आज ही गैस सिलेंडर रिफिल करवाने वाली 5 लाख 16 हजार बहनों के बैंक खातों में मई माह की 18 करोड़ 97 लाख रुपए की सब्सिडी भी डाली।आज जारी की गई राशि को मिलाकर अब तक 14 लाख 43 हजार पात्र बहनों के बैंक खातों में कुल 320 करोड़ 97 लाख रुपए की राशि डाली जा चुकी है। Haryana:
Read Also: Sports News: एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे करेगी टीम का नेतृत्व
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 20 हजार 165 पात्र लाभार्थियों के खातों में मकान निर्माण के लिए 107 करोड रुपए की राशि जारी की।इस योजना के तहत अब तक 827 करोड़ 22 लाख रुपए की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा चुकी है।प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्रदेश में 76 हजार 466 मकान किए गए स्वीकृत।इनमें से 41 हजार 260 मकान बनाए जा चुके हैं तथा 35 हजार 206 मकान का निर्माण कार्य जारी।आज विभिन्न 19 योजनाओं के 50 लाख 20 हजार 460 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 1582 करोड़ 16 लाख रुपए डाले।
