HARYANA: CM सैनी ने योग दिवस के अवसर पर लोगों के लिए की यह घोषणाएं -‘वर्तमान शैक्षणिक सत्र वर्ष 2026-27 में योग को कक्षा छठी के पाठ्यक्रम में शामिल किया जा चुका है । साथ ही आगामी शैक्षणिक सत्र में कक्षा तीन से कक्षा नौवीं तक सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम में योग को लागू किया जा चुका है। प्रदेश के सभी विद्यालयों में योग तथा योग शिक्षा को नियमित रूप से प्रोत्साहित करने के लिए सभी PTI, DPED, PGT तथा चिन्हित PRT शिक्षकों को योगासनों का विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा’।HARYANA
Read Also-Uttar Pradesh: अयोध्या के नए वैक्स म्यूज़ियम में रामायण के दृश्य फिर से बनाए गए
आगे CM सैनी ने कहा – ‘हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग तथा हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में योग से संबंधित कुछ प्रश्नों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। साथ ही मोरनी में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के क्षेत्र में की जाएगी एक राज्य स्तरीय संस्थान की स्थापना। प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालय में स्थापित किए जा रहे पांच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जो योग को भी एक प्रमुख घटक के रूप में शामिल करेंगे’।HARYANA
Read Also-भारत ‘ब्रेन ड्रेन’ से ‘ब्रेन गेन’ की ओर बढ़ रहा है : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
आखिर में CM सैनी ने कहा – ‘हरियाणा के सभी उच्च शिक्षा संस्थानों के विभागों का नाम परिवर्तित कर भारत एवं योग विभाग किया जाएगा। राज्य की खेल नीति में योगासन को एक खेल विद्या के रूप में शामिल किया जाएगा । योग पाठ्यक्रम में आयुर्वेद के पाठ्यक्रम के कुछ अंशों को भी शामिल किया जाएगा । पूर्व में स्वीकृत आयुष योग/ कोच निरीक्षक के रिक्त पदों पर शीघ्र की जाएगी नियुक्तियां। प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान राज्य गीत का सामूहिक गायन भी सुनिश्चित किया जाएगा’ ।HARYANA
