Uttar Pradesh: अयोध्या के नए वैक्स म्यूज़ियम में रामायण के दृश्य फिर से बनाए गए

Uttar Pradesh:

Uttar Pradesh: भगवान राम का धनुष थामे हुए रूप हो या भक्ति में झुके हुए भगवान हनुमान, अयोध्या में रामायण के दृश्य जीवंत हो उठे हैं। यह श्रद्धालुओं को आस्था, संस्कृति और तकनीक का अनूठा संगम प्रदान करता है। इस पवित्र शहर में एक नया आकर्षण जुड़ गया है – एक वैक्स म्यूज़ियम, जिसमें रामायण के अहम पलों को दर्शाती हूबहू दिखने वाली मूर्तियां और विस्तृत झांकियां हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्घाटन किया गया और शुक्रवार को आम जनता के लिए खोले गए इस 10,000 वर्ग फुट के म्यूज़ियम में आने वाले लोगों को भगवान राम के जीवन और उनकी शिक्षाओं की एक जीवंत झलक मिलती है।Uttar PradeshUttar Pradesh

Read Also-भारत ‘ब्रेन ड्रेन’ से ‘ब्रेन गेन’ की ओर बढ़ रहा है : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

स्थानीय लोगों ने म्यूज़ियम में लगी हूबहू दिखने वाली मोम की मूर्तियों की तारीफ़ की है। उनका कहना है कि ये मूर्तियां श्रद्धालुओं को इस महाकाव्य के कुछ सबसे यादगार पलों को अनुभव करने का एक दिलचस्प और देखने में आकर्षक ज़रिया देती हैं। आगे और विस्तार की योजनाओं के साथ, इस वैक्स म्यूज़ियम के एक अहम सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र बनने की उम्मीद है, जिससे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के बीच अयोध्या का आकर्षण और बढ़ेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *