Haryana: पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने ‘X’ से “मोदी का परिवार” हटाने और फिर नीचे जोड़ने पर दी ये सफाई

Haryana: हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल X पर अपने नाम के साथ Ex – Home Minister Haryana, India मेंशन किया है। वहीं नाम के साथ जो “मोदी का परिवार” का नारा मेंशन था उसे नाम के साथ से हटाकर अब नीचे जोड़ने पर अपनी सफाई दी है। इसको लेकर जो भी लोग उन पर निशाना साध रहे हैं उस पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Read Also: लोकसभा के चुनावी घमासान के बीच JJP को लगे झटके पर झटके, दुष्यंत चौटाला ने दी ये प्रतिक्रिया

Haryana के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से अपने नाम के साथ “मोदी का परिवार” का नारा हटने के मामले में अब सफाई दी है। मोदी का परिवार से खुद को अलग करने पर हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर सफाई पेश करते हुए लिखा है कि, “सब को पता है की मैं अब एक्स हो गया हूं और सभी जगह पर मुझे एक्स लिखना चाहिए । परंतु जब मैं X पर अपनी प्रोफाइल में एक्स लिखने लगा तो नाम में लिखे जाने वाले अक्षरों को संख्या निश्चित संख्या से ज्यादा हो गई तो उस में से ( मोदी का परिवार ) जो कि मैं हूं ही वह ऊपर से हटाकर नीचे लगाना पड़ा जिससे कुछ लोगों को खेलने  का अवसर मिल गया । कृपया इसे अब ठीक कर लें । में भाजपा का अनन्य भगत हूं । इस पर खेलने से पहले अगर मेरे से बात कर ली होती तो आपकी मधुर वाणी सुनने का मौका भी मिलता और यह होता भी नहीं।”

Watch Also:

Read Also: दिल्ली जल बोर्ड घोटाले को लेकर दिल्ली विधानसभा में BJP का हंगामा – जानें क्या कुछ कहा ?

इसके बाद आज उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि ” जिस कांग्रेस पार्टी का राहुल गांधी स्टोव में कोयले डालकर चाय बनाने व जिसका अध्यक्ष खड्गे अनुच्छेद 370 को 371 कहता हो, उस पार्टी को वोट मांगने का अधिकार नहीं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *