रिलीज के नौ दिन बाद ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म Crew

Crew Worldwide Collection

Crew Worldwide Collection: कॉमेडी फिल्म ‘क्रू’ ने रिलीज के नौ दिनों के अंदर ही 100 करोड़ की कमाई की आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म मेकर्स के मुताबिक नौ दिन में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 104.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।राजेश ए. कृष्णन के डायरेक्शन में बनी ‘क्रू’ 29 मार्च को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन लीड रोल में है। फिल्ल में दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी हैं।

Read also-Haryana: पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने ‘X’ से “मोदी का परिवार” हटाने और फिर नीचे जोड़ने पर दी ये सफाई

‘क्रू’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने शुरुआती दिन में दुनियाभर में 20.07 करोड़ रुपये की कमाई की और छह अप्रैल तक ये कलेक्शन 94.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। रिलीज के नौ दिनों के अंदर ये आंकड़ा 100 करोड़ को पार कर गया। प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर्स ने (Production House Balaji Motion Pictures) अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर फिल्म का बॉक्स ऑफिस अपडेट शेयर किया है। पोस्ट में कहा गया है, “इस तरह हम रोल करते हैं। अपने क्रू के साथ 100 करोड़ क्लब में एंट्री!

Read Also: लोकसभा के चुनावी घमासान के बीच JJP को लगे झटके पर झटके, दुष्यंत चौटाला ने दी ये प्रतिक्रिया

पोस्ट में कहा गया है कि फिल्म का कुल ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 104.08 करोड़ रुपये है।फिल्म की कहानी तीन एयर होस्टेस के इर्द-गिर्द घूमती है(The story of the film revolves around three air hostesses) क्रू’ में करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन एयर लाइन में काम करती हैं। जहां पर उन्हें छह महीने से सैलरी नहीं मिली होती है, जिसके वजह से वो काफी दिक्कतों का सामना करती हैं।फिल्म में शाश्वत चटर्जी, राजेश शर्मा और कुलभूषण खरबंदा भी अहम भूमिका में हैं।फिल्म को अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के तहत रिया कपूर और अनिल कपूर और बालाजी मोशन पिक्चर्स की एकता कपूर समेत शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *