मतदान के समय छुट्टी पर जा सकते हैं हरियाणा के लोग! BJP ने की तारीख बदलने की मांग

Haryana: People of Haryana can go on leave at the time of voting! BJP demanded to change the date, Haryana assembly election 2024, haryana election, haryana bjp, Chandigarh News in Hindi, Latest Chandigarh News in Hindi, Chandigarh Hindi Samachar, #haryana, #HaryanaNews, #HaryanaPolitics, #Politics, #PoliticalNews, #NayabSaini, #NayabSinghSaini, #NarendraModi, #BJPGovernment, #chandigarh, #LatestNews, #ElectionCommission, #election, #ElectionCommissionOfIndia, #Assemblyelections2024, #AssemblyElections-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

Haryana: अक्तूबर माह में हरियाणा में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा को हरियाणा में मतदान की तारीख की चिंता होने लगी है। ऐसा इसलिए क्योंकि मतदान की तारीख से पहले और बाद में छुट्टी इस बार छुट्टीयां पड़ रही हैं। एक साथ कई छुट्टी होने से लोग बाहर घूम सकते हैं, जो मतदान को प्रभावित कर सकता है।

Read Also: चांद से हीलियम लाने की तैयारी में चीन… तैयार कर रहा है ये खास लॉन्चर

भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर मतदान की तारीख को आगे बढ़ाने की मांग की है। मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि उन्हें भाजपा का पत्र मिल गया है, जो निर्वाचन आयोग को उचित निर्णय लेने के लिए भेजा गया है। भाजपा ने आयोग को लिखे पत्र में बताया है कि 28 और 29 सितंबर को शनिवार और रविवार होंगे। अक्तूबर में मतदान होने से छुट्टी है। 2 अक्तूबर को गांधी जयंती है, और 3 अक्तूबर को अग्रसेन जयंती है। ऐसे में लोग छुटि्टयां मनाने के लिए राज्य से बाहर जा सकते हैं, जिससे मतदान प्रतिशत प्रभावित हो सकता है।

भाजपा ने अपने पत्र में यह भी कहा कि दो अक्तूबर को आसोज की अमावस्या होने के कारण बीकानेर में बिश्नोई समाज का धार्मिक उत्सव है। इसके लिए बिश्नोई समाज के बहुत से लोग एक अक्तूबर को ही आते हैं। इससे मतदान प्रतिशत भी प्रभावित हो सकता है। भाजपा ने आयोग से मतदान की तारीख को बदलने की मांग की है। उसने यह भी कहा कि अगली तारीख रखते समय यह ध्यान रखा जाए कि मतदान की तिथि से एक दिन पहले और मतदान के अगले दिन छुट्टी नहीं होनी चाहिए। ऐसा होने से अधिक से अधिक लोग मतदान कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने बीते हफ्ते चुनाव की तारीख की घोषणा की थी। इसके मुताबिक पांच सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होनी है। एक अक्तूबर को मतदान और चार को परिणाम घोषित किए जाने हैं।

Read Also: मिठाई की दुकान के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में फैली सनसनी

चुनाव आयोग ने इससे पहले भी तारीख को बदल दिया है। 14 फरवरी 2022 को पंजाब विधानसभा चुनाव होना था। रविदास जयंती दो दिन बाद हुई। पंजाब के बहुत से लोग उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविदास जयंती मनाने जाते हैं। प्रदेश के राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया था कि मतदान की तारीख बदल दी जाए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *