Jharkhand: प्रश्नपत्र लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन के बीच JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

Jharkhand:

Jharkhand: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के तीनों सदस्यों ने आयोग द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर हो रहे व्यापक विरोध-प्रदर्शनों के बीच रविवार को इस्तीफा दे दिया। लोक भवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। सीआईडी ने तीनों सदस्यों को प्रश्नपत्र लीक समेत अन्य अनियमितताओं के आरोपों के संबंध में पूछताछ के लिए तलब किया था। इसके बाद यह घटनाक्रम सामने आया। अधिकारियों ने बताया कि जेएमएम नेता सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी अजीता भट्टाचार्य से 10 अगस्त को पूछताछ की जानी है।Jharkhand

Read Also-HP: महिलाओं को आर्थिक आजादी दे रही है ‘हैंडलूम विलेज’ शरण गांव की पारंपरिक कला

उन्होंने बताया कि अहमद से 12 अगस्त और हांसदा से 14 अगस्त को पूछताछ होगी। तीनों सदस्यों की नियुक्ति सितंबर 2021 में की गई थी। JPSC के अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने 22 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। JPSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि खियांग्ते से 28 जुलाई से अब तक चार बार पूछताछ की जा चुकी है।

सीआईडी ने 28 जुलाई को खियांग्ते से नौ घंटे और 29 व 31 जुलाई को आठ-आठ घंटे पूछताछ की थी। PSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में सीआईडी ने खियांग्ते के सरकारी आवास समेत कई जगहों पर तलाशी ली थी। इससे एक दिन पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।Jharkhand

Read Also–Kurukshetra: 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे CM सैनी- पूर्व मंत्री सुभाष सुधा

इसपर खियांग्ते ने कहा था कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने “अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया”। बता दें कि राज्य के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होने के बाद, पिछले साल फरवरी में खियांग्ते को इस पद पर नियुक्त किया गया था। इससे पहले, JPSC ने विरोध-प्रदर्शनों के बीच “अनिवार्य परिस्थितियों” का हवाला देते हुए 25 से 27 जुलाई तक होने वाली कंबाइंड सिविल सर्विसेज मेन्स परीक्षा को टाल दिया था।Jharkhand

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *