Haryana: यमुनानगर में कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गांव धोड़ंग के पास हरिद्वार से गंगाजल लेकर नरवाना जा रहे दो कांवड़ियों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
Read Also: Sports News: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से शुभमन गिल अभ्यास मैच से बाहर, KL Rahul को मिली…
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि ट्रक की पहचान कर चालक तक पहुंचा जा सके।
Read Also: Uttarakhand SIR: नाम और रिकॉर्ड में गड़बड़ी ठीक करवाने के लिए मतदाताओं की लंबी कतारें लगीं
कांवड़ यात्रा के दौरान रात के समय कई मार्गों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह हादसा सड़क सुरक्षा और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े करता है।फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार ट्रक चालक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
