दिल्ली में IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को मिली बड़ी सफलता, यात्री से करीब 870 ग्राम 24 कैरेट सोना बरामद

Delhi:

Delhi: कस्टम्स अधिकारियों ने खुफिया इनपुट और पैसेंजर प्रोफाइलिंग के आधार पर 6 अगस्त को फ्लाइट 6E-6133 से जेद्दा से मुंबई और फिर दिल्ली पहुंचे एक यात्री को IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर रोका। यात्री के पास घरेलू सामान के साथ चेक-इन बैगेज में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर भी था। हैंड बैगेज और चेक-इन सामान की एक्स-रे जांच के दौरान संदिग्ध तस्वीरें दिखाई दीं। हालांकि डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से गुजरते समय कोई अलार्म नहीं बजा, लेकिन अधिकारियों ने स्कूटर की गहन जांच करने का फैसला किया।

Read Also: POLITICS: लोकसभा अध्यक्ष ने डॉ. जी. एस. ढिल्लों की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई

तलाशी के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटर के टायरों के सॉलिड कोर के भीतर छिपाए गए 24 कैरेट सोने के 19 कट पीस बरामद हुए। बरामद सोने का कुल शुद्ध वजन 869.5 ग्राम है। शुरुआती जांच में सामने आया कि सोने को कस्टम्स की निगरानी से बचाने के लिए बेहद सुनियोजित तरीके से छिपाया गया था।

Read Also: Haryana: कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक सड़क हादसा, गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों को ट्रक ने कुचला

कस्टम्स ने गोल्ड स्मगलिंग का मामला दर्ज कर लिया है और अब यह पता लगाया जा रहा है कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है।कस्टम्स का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। लगातार बढ़ती निगरानी और प्रोफाइलिंग के चलते तस्करी के ऐसे प्रयासों पर एजेंसियां कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *