हेमा मालिनी पहुंची उज्‍जैन, किए इस्‍कॉन मंदिर में दर्शन, कहा-अबकी बार 400 पार

Hema Malini reached Ujjain, visited ISKCON temple, said - this time crossed 400

Hema Malini in Ujjain- बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी(Hema Malini) गुरुवार यानि आज महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन (Ujjain) के इस्कॉन मंदिर में भगवान के दर्शन किए,जहां उन्होंने इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना की।इसके बाद हेमा मालिनी बाबा महाकाल के दरबार पहुंचीं और नंदी हाल में बैठकर शिव साधना की। साथ ही महाकाल का आशीर्वाद लिया।आपको बता दे कि अभिनेत्री विक्रम उत्सव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में 8 बजे शामिल होंगी और शिव-दुर्गा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगीं।

मंदिर में दर्शन करने के बाद बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने पत्रकारों से बात करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतने के भाजपा के संकल्प को दोहराया| हेमा मालिनी ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना पूरा होगा। उन्होंने इतने महान कार्य किए हैं और इस देश के हर क्षेत्र में, हर व्यक्ति के लिए विकास किया है| इस बार हम निश्चित रूप से 400 को पार करने जा रहे हैं|

Read also –ISPL 2024: आईएसपीएल 2024 की हुई शुरूआत, उद्घाटन समारोह में क्रिकेट औऱ बॉलीवुड के दिग्गजों ने की शिरकत

मंदिर में अपनी यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि बहुत ही सुंदर मंदिर है। ब्यूटीफुल, राधा मदनमोहन मंदिर है। मैं इस्कॉन के हर मंदिर में जाती हूं ये इतना अच्छा और साफ होता है ब्यूटीफुल टैंपल है। मैं हमेशा इस्कॉन के साथ जुड़ी हुई हूं। लेकिन आज मेरा ये कार्यक्रम महाकाल के यहां है। कल महाशिवरात्रि है सबके लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *