उद्धव ठाकरे के नेता की FB LIVE के दौरान गोली मारकर हत्या. हमलावर ने खुद को भी उड़ाया, खौफनाक वीडियो वायरल

शिवसेना (उद्वव गुट) नेता अभिषेक घोसालकर को फेसबुक लाइव के दौरान मॉरिस नोरोन्हा ने गोली मार दी। बाद में खुद को गोली मारकर मॉरिस नोरोन्हा ने भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी।पूर्व विधायक विनोद घोसालकर के बेटे अभिषेक पूर्व नगरसेवक भी थे।ये वारदात गुरुवार शाम बोरीवली (पश्चिम) की आईसी कॉलोनी में हुई। वारदात का वीडियो बाद में वायरल हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घोसालकर को चार गोलियां लगीं। उन्होंने बताया कि हमलावर नोरोन्हा मॉरिस ने वारदात के लिए अवैध पिस्तौल का इस्तेमाल किया और फिर खुद को भी गोली मार ली।हत्या के बाद एमएचबी कॉलोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। वारदात के बाद ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सत्य नारायण समेत आला अधिकारियों ने वारदात की जगह का दौरा किया।

Read also  – एक साथ 3 भारत रत्न,चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और MS स्वामीनाथन के नाम का PM मोदी ने किया ऐलान

वीडियो में दिखी अभिषेक पर की गई फायरिंग
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा गया कि अभिषेक फेसबुक लाइव के बाद उठकर जा रहे थे। इसी दौरान मॉरिस ने उन पर 4-5 राउंड फायरिंग की। इसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। अभिषेक को हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *