पूर्व CM हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कर्मवीर सिंह बौद्ध को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Hooda

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कर्मवीर सिंह बौद्ध ने आज हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनके चंडीगढ़ निवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट कीं। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी उनके साथ थे। भूपेंद्र हुड्डा ने उनका स्वागत कर कर्मवीर सिंह बौद्ध को इस नयी जिम्मेदारी और शानदार जीत की हार्दिक बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु ढेरों शुभकामनाएं दीं। Hooda

Read Also: Afghanistan: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी में हवाई हमले से किया इनकार, दी ये प्रतिक्रिया

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा कांग्रेस उम्मीदवार को राज्यसभा चुनाव में मिली जीत पर कहा है कि, “हरियाणा का जो राज्यसभा का नतीजा आया है, वह प्रजातंत्र की जीत और वोट चोरी की हार है। विधानसभा चुनाव में जो वोट चोरी की बात थी, वह अब साबित हो गई। शुरू से कहा जा रहा था कि दो सीटों में एक बहुमत के हिसाब से कांग्रेस की और एक BJP की थी। तीसरा कैंडिडेट खड़ा करके BJP ने वोट चोरी का पूरा प्रयास किया, लेकिन हमारे विधायकों ने उसको असफल कर दिया। यह जीत सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के विश्वास की जीत है।” Hooda

वहीं चंडीगढ़ कांग्रेस कार्यालय में भी आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने राज्यसभा चुनाव जीतकर आए कर्मवीर बौद्ध से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक जीत पर शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, “यह जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया, संवैधानिक मूल्यों एवं जनप्रतिनिधियों के अटूट विश्वास की सशक्त अभिव्यक्ति है। इस चुनाव में BJP का दलित विरोधी एवं संविधान विरोधी चरित्र भी स्पष्ट रूप से उजागर हुआ है, जिसे प्रदेश की जनता भली-भांति समझ चुकी है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप राज्यसभा में हरियाणा के हितों, सामाजिक न्याय एवं जनसरोकारी मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से उठाएंगे।” Hooda

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *