(अजय पाल)Doda Bus Accident: जम्मू कश्मीर के डोडा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया।जब यात्रियों में भरी हुई बस अचानक से गहरी खाई में गिर गयी। जैसे ही बस खाई में गिरी घटनास्थल पर कोहराम मच गया। जम्मू किस्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक बस अनियंत्रित होकर चिनाब नदी में गहरी खाई में गिर गयी। बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गयी।मिली जानकारी के अनुसार बस में 50 लोग सवार थे।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशंका जतायी जा रही है मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
Read also-सेल्फी लेने पहुंचा फैन तो चिढ़ गए नाना पाटेकर, जड़ा जोरदार थप्पड़ वीडियो वायरल
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया 52 सीटों वाली बस में 50 यात्री सवार थे। जैसे ही बस खाई मे गिरी कुछ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी .वहीं कुछ यात्रियों को घायल बताया जा रहा है।घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे है।

एलजी मनोज सिन्हा ने ट्वीट किया – जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने घटना पर दुख जताते हुए एक्श पर पोस्ट किया.डोडा के अस्सर में एक दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं.शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएँ और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के स्वस्थ होने की कामना करता हूं.प्रभावित यात्रियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए मंडलायुक्त एवं जिला प्रशासन को निर्देशित किया.
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

