UP Vidhan Sabha: लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करते हुए सदन में रखें अपनी बात

UP Vidhan Sabha

UP Vidhan Sabha: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र के मद्देनजर सभी विधायकों से लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करते हुए सदन में अपनी बात रखने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों को लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप कार्य करना चाहिए।

सतीश महाना ने रविवार को बातचीत में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा अपने साढ़े चार वर्ष पूरे करने वाली है। इस दौरान सदन में अनेक रचनात्मक चर्चाएं हुई हैं। सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, विकास कार्यों को गति मिली है, बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और कानून-व्यवस्था भी मजबूत हुई है।’’

Read Also: Political News: सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले व्यक्ति की हुई पहचान, कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला

उन्होंने कहा कि विपक्ष का चिंता जताना और असहमति व्यक्त करना लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा है। महाना ने कहा, ‘‘सहमति और असहमति लोकतंत्र की आत्मा हैं। चर्चा इनके लिए सबसे प्रभावी माध्यम है। विपक्ष को भी आगे आकर अपने मुद्दे पूरी गंभीरता से सदन में रखने चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष का एजेंडा चाहे जो भी हो, सरकार उसका जवाब देगी। लेकिन सभी को लोकतांत्रिक मर्यादा के दायरे में रहकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।’’ UP Vidhan Sabha

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान सभी राजनैतिक दलों ने संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी मानसून सत्र में भी यह परंपरा कायम रहेगी और सभी सदस्य अपने-अपने विचार लोकतांत्रिक तरीके से सदन में रखेंगे। UP Vidhan Sabha

Read Also: Commonwealth Games 2026: राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार, तीन अगस्त से शुरू होगा। इस दौरान वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अनुपूरक बजट और अन्य विधायी कार्यों पर चर्चा की जाएगी। UP Vidhan Sabha

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *