जसप्रीत बुमराह-स्मृति मंधाना बने जून महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी,बढाया भारत का मान

ICC Player of the Month

ICC Player of the Month: आईसीसी ने जून के प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड की घोषणा कर दी है ।भारत की टी20 वर्ल्ड कप मुहिम के हीरो जसप्रीत बुमराह ने एक और खिताब अपने नाम कर लिया है। मंगलवार को उन्हें ‘जून के लिए आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ घोषित किया गया।भारत के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है। महिला टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना को ‘विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ का खिताब दिया गया है। पिछले महीने वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका पर भारत की जीत में अहम किरदार निभाने के बाद मंधाना ने पहला आईसीसी विमेंस प्लेयर का अवॉर्ड जीता।

Read also-लिएंडर पेस टेनिस हॉल ऑफ फेम में ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी का करेंगे प्रदर्शन, जानिए कैसा रहा उनका प्रदर्शन

टी20 विश्व कप में किया शानदार प्रदर्शन- मेंस में बुमराह का मुकाबला रोहित शर्मा और अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज़ से था। लेकिन बुमराह ने बाजी मार ली। स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड की माइया बाउचर और श्रीलंका की विस्मी गुणरत्ने को पछाड़ कर खिताब अपने नाम किया।आईसीसी ने ऐलान किया कि पिछले महीने टी20 ग्लोबल शोपीस में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए 15 विकेट हासिल करने वाले बुमराह ने जून के लिए मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड भी जीता है।तीस साल के बुमराह ने वर्ल्ड कप में 4.17 की हैरतअंगेज इकॉनमी रेट के साथ 8.26 की औसत से बॉलिंग की।

Read also-PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्रा भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है, इस एजेंडे पर होगी चर्चा

स्मृति  मंधाना ने बेंगलुरु में पहली पारी में 117 शानदार रन बनाए। मेजबान टीम के शुरुआत में लड़खड़ाने के बावजूद मंधाना पिच पर बनी रहीं। भारत के पांच विकेट 99 रन पर गिर गए थे। लेकिन मंधाना की सधी हुई बल्लेबाजी ने भारत 50 ओवर में 265 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।मंधाना ने दूसरे मैच में लगातार दूसरी सेंचुरी लगाई। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाते हुए 120 गेंदों में 136 रन बनाए।वे आखिरी मुकाबले में शतकों की हैट्रिक बनाने के करीब पहुंची, लेकिन 90 रन पर आउट हो गईं। भारत ने सीरीज में शानदार जीत दर्ज की।इस दौरान मंधाना ने 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 114.33 के औसत से 343 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज़ अवॉर्ड दिया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *