मानसून की बारिश से गर्मी में राहत, लेकिन टमाटर के रेट ने बढ़ाई गर्मी

Monsoon rains bring respite from heat, but tomato rates increase heat

(आकाश शर्मा)- TOMATO HIKE PRICES- दो या तीन महीने पहले बाजार में 10 – 15 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर । आज 100 रुपए किलो बिक रहा है। दरअसल ऐसे कई कारण हैं, जिनकी वजह से टमाटर के भाव बढ़ गए हैं।
पहला कारण तो तापमान का बढ़ना है, देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है, दूसरी वजह यह है कि इस बार टमाटर का उत्पादन बहुत कम मात्रा में हुआ है। जिससे सप्लाई चैन में दिक्कत आ गई। टमाटर कम है और मांगें बहुत ज्यादा है। तीसरी और सबसे बड़ी वजह बारिश का देर से आना है। और किसानों को उचित सिंचाई का माध्यम नहीं मिला। इन्हीं कुछ कारणों से टमाटर के दामो में अचानक उतार- चढाव आ गया। टमाटर की कीमतें आसमान छू गई।
पिछले दिनो की बात है की बात है जब टमाटर 25 रुपये किलो तक बिक रहे थे। लेकिन जून का महीना आते-आते स्थिति बिगड़ गई। टमाटर की बढ़ी कीमतों ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मुद्रास्फीति की परेशानियों को भी बढ़ा दिया है।

Read also-सेंसर बोर्ड को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- धार्मिक ग्रंथों को तो छोड़ दीजिए

जानिए कहाँ- कहाँ कितनी कीमत छू गया टमाटर का भाव
टमाटर की कीमतों में उछाल  उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों से टमाटरों की सप्लाई काफी कम हो गई है।अब बेंगलुरु से टमाटर लिए जा रहे है। टमाटर की फसलें हाल ही में हुई बारिश के कारण खराब हो गई है।
दिल्ली में टमाटर की कीमत 70 से 100 रुपए प्रति किलो बताई जा रही है जबकि मध्य प्रदेश की मार्केट में टमाटर 80 से लेकर 100 रुपए बिक रहा है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में टमाटर 80 से 100 रुपए, राजस्थान में 90 से 110 और पंजाब में 60 से 80 रुपए की कीमत पर बिक रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *