T20 World Cup 2024: भारत ने दूसरी बार जीता T20 विश्वकप का खिताब, खुशी से सराबोर हुए फैन

ICC T20 World Cup 2024:

ICC T20 World Cup 2024:भारत टी20 वर्ल्ड कप का नया चैंपियन बन गया है।टीम को ये कामयाबी 11 साल बाद हाथ लगी है। इससे पहले 2007 में धोनी की कप्तानी में पाकिस्तान को हराकर भारत ने टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था।भारत के जीतते ही देश भर से जश्न की तस्वीरें आने लगीं। आधी रात को लोग सड़कों पर निकल आए और टीम इंडिया की जीत की खुशियां मनाईं।

रायपुर में लोगों ने की आतिशबाजी – टी20 क्रिकेट का नया चैंपियन भारत बन गया है।शनिवार रात फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को बेहद रोमांचक मुकाबले में सात रनों से हरा दिया। भारत के जीतने पर देश भर में जश्न शुरू हो गया। छत्तीसगढ़ के रायपुर में लोगों ने नाच-गाकर और आतिशबाजी करके जीत का जश्न मनाया।

Read also-हरियाणा में तारा-सितारा नहीं चलेगा, बिना बैसाखी के पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी BJP: अमित शाह

भारत ने शनिवार रात दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर एक बार फिर टी20 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बारबाडोस में खेले गए टी20 विश्वकप में भारत ने 7 रनों से जीत दर्ज की।भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 176 रनों की शानदार पारी खेली। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका 169 रनों पर ही सिमट गई।

टीम इंडिया की जीत पर जोरदार आतिशबाजी की- भारत ने टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया है।जैसे ही आधी रात को टीम इंडिया ने जीत दर्ज की, मध्य प्रदेश के जबलपुर में क्रिकेट फैन ने जीत का जश्न मनाया।लोगों ने जोरदार आतिशबाजी कर खुशी मनाई।टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत से पूरे देश में खुशी की लहर है। मध्य प्रदेश के सतना में फैन ने नाच-गाकर इसका जश्न मनाया।

Read also-हरियाणा में तारा-सितारा नहीं चलेगा, बिना बैसाखी के पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी BJP: अमित शाह

जसप्रीत बुमराह बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट- भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को शनिवार को टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।विकेट लेने वाले बुमराह का ये अवॉर्ड जीतना कोई सरप्राइस की बात नहीं है, उन्होंने टी-20 वर्ल्ड में थ्रू ऑउट शानदार गेंदबाजी की है।आंकड़ों की बात करे तो बुमराह आठ मैच में 15 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।बुमराह ने शुरुआत में रीजा हेंड्रिक्स और आखिर में मार्को जेनसन के दो विकेट लिए और दक्षिण अफ्रीका को स्पीड से रन बनाने से रोका।हालांकि बुमराह ने माना कि मैच जीतने के बाद वे अपने इमोशन कंट्रोल नहीं कर पाए, जबकि साथी खिलाड़ी खुशी से रो पड़े थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *