संयुक्त राष्ट्र UN में भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर दिया करारा जवाब

United Nations: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को लेकर कड़ा जवाब दिया है।भारत की प्रतिनिधि योजना पटेल ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए उसे ‘आतंकवाद का गढ़’ करार दिया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाए थे। लेकिन भारत ने न सिर्फ इन आरोपों को खारिज किया, बल्कि दुनिया को बताया कि पाकिस्तान ही आतंकवाद को पनाह देने वाला ‘दुष्ट राष्ट्र’ है।

Read also-भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया 276 रन का स्कोर, प्रतिका रावल ने खेली शानदार पारी

UN में भारत की प्रतिनिधि योजना पटेल ने अपने बयान में साफ कहा कि पाकिस्तान की नीतियां न केवल दक्षिण एशिया, बल्कि वैश्विक शांति के लिए भी खतरा हैं।UN में भारत की प्रतिनिधि योजना पटेल ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के कबूलनामे को भी याद दिलाया, जिसमें उन्होंने आतंकवादी समूहों को समर्थन देने की बात कही थी। भारत ने पाकिस्तान को एक ‘धूर्त राष्ट्र’ बताया जो आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। योजना पटेल ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के एक इंटरव्यू का हवाला दिया और कहा कहा कि ख्वाजा आसिफ ने खुद माना है कि पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों को समर्थन, प्रशिक्षण और फंडिंग करता रहा है।

Read also- PM Modi: AI और रिसर्च से मिलेगी नई उड़ान, शिक्षा प्रणाली को आधुनिक बनाने की दिशा में काम कर रही BJP सरकार

इससे पहले पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय ने लगातार कड़ा रुख अपनाया है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की लगातार कलई खोलते रहे है।बहरहाल आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी लगातार भारत के इस रुख का समर्थन कर रहा है। ऐसे में पाकिस्तान अपनी आतंकवादी नीतियों को लेकर दुनिया के सामने लगातार बेनकाब होता दिख रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *