INS उत्क्रोश में शामिल स्वदेशी ALH एमके III हेलीकॉप्टर, समुद्री सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली(प्रदीप कुमार): स्वदेशी तकनीक से बनाए गए लाइट हेलीकाप्टर (एएलएच) एमके-III को आज पोर्टब्लेयर में अंडमान निकोबार कमान के बेड़े में शामिल किया गया। आईएनएस उत्क्रोश में आयोजित समारोह में अंडमान निकोबार कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

देश की समुद्री सुरक्षा की मजबूती के लिए स्वदेशी तकनीक से बनाए गए लाइट हेलीकाप्टर (एएलएच) एमके-III को आज औपचारिक रूप से आईएनएस उत्क्रोश पर शामिल किया गया है। इस हेलीकाप्टर को अंडमान और निकोबार कमांड के कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह द्वारा पोर्ट ब्लेयर में आज औपचारिक रूप से शामिल किया गया।

             

एएलएच एमके-III हेलीकाप्टर हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित है। इस हेलीकाप्टर निर्माण को ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत एक सार्थक कदम के रूप में देखा जा रहा है। हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड द्वारा अब तक 300 से ज्यादा विमान बनाए जा चुके हैं,जो सशस्त्र बलों द्वारा इस्तेमाल में लाए जा रहे हैं। देश की सेना द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे विमानों में एमके III हेलीकाप्टर वैरिएंट भारतीय नौसेना के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। यह हेलीकाप्टर अत्याधुनिक सेंसर और हथियारों के लैस है। जो देश की समुद्री सीमाओं पर दुश्मन के पसीने छुड़ाने में सक्षम है।

एएलएच एमके III विमान अपने ग्लास काकपिट, शक्तिशालि इंजन, उन्नत समुद्री रडार, इलेक्ट्रो-आप्टिकल पेलोड और नाइट विजन डिवाइस के साथ भारत के सुदूर पूर्वी समुद्री तट और द्वीप क्षेत्रों को सुरक्षित रखने का काम करेगा। यह अत्याधुनिक विमान में समुद्री निगरानी, स्पेशल फोर्सेज के लिए सहयोग, बचाव कार्य के अलावा कई भूमिका में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *