‘इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड’ में जमकर नाची जैकलीन, गोविंदा ने भी दर्शकों का किया खूब मनोरंजन

International Bhojpuri Film Award Jacqueline Fernandez, 'इंटर.......|Total tv

दुबई में बीती शाम को हुए ‘इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड’ में जैकलीन फर्नांडीस ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और जमकर नाची। प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर आने के बाद से एक्ट्रेस को बॅालीवुड में करीब करीब बहुत सारी मूवी बना चुकी है। साथ ही दुबई में मौजूद हिंदी व भोजपुरी भाषाओं में एक्ट्रेस के डांस के साथ साथ दर्शक भी खूब झूमें। इतना ही नही बल्कि बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा को भी लोगों ने इस दौरान खूब प्यार लुटाया।

‘इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड’ का यह छठा आयोजन रहा। साथ ही इस अवार्ड में सबसे बड़ा आकर्षण जैकलीन फर्नांडीस रही। वहीं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस के साथ भोजपुरी सिनेमा एक्टर और सांसद मनोज तिवारी के अलावा दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, आम्रपाली दुबे आदि कई लोग भी मुंबई व अन्य शहरों से भी दुबई पहुंचे।

Read also:- सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें,CBI ने जासूसी का मामला किया दर्ज

श्रीलंका की निवासी जैकलीन फर्नांडीस का डांस देखने के लिए लोग पहले से ही आयोजन स्थल में जुटने लगे। वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस को मंच पर बुलाने के लिए उनका नाम लेकर समर्थक आवाजें उठाने लगे और जैसे ही जैकलीन मंच पर आई तो एक्ट्रेस ने मौजूद हर शख्स को झूमने पर मजबूर कर दिया। दर्शकों ने एक्ट्रेस का परफार्मेंस देखकर खूब तालियां बजाई वहीं दूसरी ओर गोविंदा ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।  International Bhojpuri Film Award Jacqueline Fernandez

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App        

International Bhojpuri Film Award Jacqueline Fernandez

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *