Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों ने राज्य की सियासत में बड़ा उलटफेर का संकेत दे दिया है। सत्तारूढ़ डीएमके भले ही बढ़त बनाए हुए है, लेकिन असली कहानी अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्रि कझगम (TVK) लिख रही है। अगर रुझान नतीजों में बदले तो TVK राज्य की राजनीति में तीसरी बड़ी ताकत बनकर उभरेगी।Tamil Nadu
कई दशकों से चली आ रही डीएमके बनाम एआईएडीएमके की द्विध्रुवीय राजनीति टूटती दिख रही है। प्रारंभिक रुझानों में TVK संस्थापक विजय खुद तिरुचि (पूर्वी) और पेरंबूर दोनों सीटों से आगे चल रहे हैं। सबसे चौंकाने वाला ट्रेंड ये है कि TVK ने दर्जनों सीटों पर मुख्य विपक्षी दल एआईएडीएमके को तीसरे नंबर पर धकेल दिया है। मदुरै, कोयंबटूर और सेलम जैसे गढ़ों में भी एआईएडीएमके पिछड़ती दिख रही है।
Read Also: अटलांटिक महासागर में एक क्रूज पर हंटावायरस से तीन लोगों की मौत
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय की एंट्री ने युवा और पहली बार वोट डालने वाले वोटरों को जबरदस्त तरीके से खींचा है।फिलहाल डीएमके गठबंधन रेस में आगे है, लेकिन TVK का प्रदर्शन ये साफ कर रहा है कि तमिलनाडु की सियासत अब दो पार्टियों की नहीं रही। अगर ये रुझान कायम रहे तो TVK विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल का दर्जा हासिल कर सकती है और एआईएडीएमके को बड़ा झटका लगेगा।Tamil Nadu
