दिल्ली और मुंबई में iPhone 17 की बिक्री शुरू, लोगों की लगी लंबी कतार

iPhone 17: Sales of iPhone 17 started in Delhi and Mumbai, people queued up in long queues

iPhone 17: आईफोन 17 सीरीज के लॉन्च के मौके पर शुक्रवार यानी की आज 19 सितंबर को नई दिल्ली और मुंबई में एपल स्टोर्स के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली। नए मॉडल को खरीदने के लिए लोगों की लंबी लाइन सुबह से ही लगी रहीं। आईफोन के दीवाने रात से ही स्टोर्स के बाहर लाइन में लगे हुए थे, ताकि वे नया मॉडल खरीदने वाले पहले ग्राहक बन सकें।  iPhone 17

Read Also: SC में मैसूर दशहरा उद्घाटन विवाद! बुकर विजेता बानू मुश्ताक के आमंत्रण पर सुनवाई

नई दिल्ली के सेलेक्ट सिटी मॉल के बाहर लाइन में खड़े रिकी निग्वा ने बताया कि मैं गुरुवार रात 10:30 बजे से यहां हूं। ये मेरा पहला अनुभव है, देखते हैं क्या होता है। मैंने प्री-बुकिंग भी नहीं कराई है, मैं अपने बच्चों के लिए नया मॉडल लेने आया हूं। वहीं नोएडा के ग्राहक ने बताया कि वो आधी रात से लाइन में हैं और आईफोन 17 प्रो मैक्स का भगवा रंग वाला मॉडल खरीदना चाहते हैं। आईफोन 17 सीरीज की कीमत 82,900 रुपये से 2,29,900 रुपये तक रखी गई है।  iPhone 17

Read Also: ट्रंप की ब्रिटेन यात्रा समाप्त, कुछ मुद्दों पर सहमति, विवादों को किया गया नजरअंदाज

इसके साथ ही कंपनी ने अपना अब तक का सबसे पतला आईफोन-आईफोन Air सीरीज भी लॉन्च किया है, जिसकी मोटाई मात्र 5.6 मिलीमीटर है और ये केवल eSIM को सपोर्ट करता है। आईफोन17 Pro दोगुने स्टोरेज विकल्पों-256GB, 512GB और 1TB-में उपलब्ध होगा। भीड़ को संभालने और स्टोर पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *