IPL 2020- आईपीएल के इतिहास में हुआ पहली बार ऐसा, एक दिन में तीन और एक मैच में दो ‘सुपरओवर’ !

दुबई– आईपीएल के इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक मुकाबला रविवार यानी सुपर संडे को खेला गया। कल के दिन IPL 2020 में खेले गए दोनों ही मुकाबले बेहद ही रोमांचक रहे। जहां पहले मुकाबले में हैदराबाद और केकेआर के बीच सुपरओवर खेला गया जिसे कोलकाता ने जीता। उसके बाद दूसरे मैच में भी सुपरओवर हुआ वो भी एक नहीं दो सुपरओवर हुए। आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि दो सुपरओवर खेले गए वहीं दूसरी बार ऐसा हुआ कि सुपरओवर टाई रहा ।


इससे पहले 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया मैच टाई हुआ था। तब सुपर ओवर भी टाई रहा था। उस समय दो सुपर ओवर का नियम नहीं था। राजस्थान की टीम सुपर ओवर में ज्यादा चौके के आधार पर मैच जीती थी।

सुपर संडे का सुपरहिट मुकाबला !

जी हां कल का दूसरा मुकाबला यानी किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस का मुकाबला बेहद रोमांचक जिसे कहते हैं सुपर से भी ऊपर रहा। वो दरअसल इसलिए क्योंकि इस मैच का परिणाम एक नहीं बल्कि दो सुपरओवर से निकला। पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 5-5 रन बनाए। दूसरे में मुंबई ने पंजाब को 12 रन का लक्ष्य दिया। क्रिस गेल के छक्के और मयंक अग्रवाल के चौके की बदौलत पंजाब ने जीत दर्ज की।

Also Read: IPL 2020- पहली बार सुपरओवर में जीती KKR, रोचक मुकाबले में SRH को दी मात

मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए थे। पंजाब की टीम भी 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन ही बना सकी। पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन बनाने थे, लेकिन क्रिस जॉर्डन अंतिम गेंद पर रनआउट हो गए और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *