IPL-2025: CSK के खिलाफ DC ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, समीर रिजवी प्लेइंग इलेवन में शामिल

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान अक्षर पटेल ने शनिवार को चेपक में आईपीएल(IPL)-2025 के 17वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। फिलहाल अंक तालिका में DC अभी दूसरे पायदान पर है तो वहीं CSK इस लिस्ट में 8वें स्थान पर है।

Read Also: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया

आपको बता दें, टॉस से पहले, ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि अनुभवी एमएस धोनी पिछले मैच में अपने नियमित कप्तान के चोटिल होने के कारण CSK की कप्तानी कर सकते हैं। हालांकि, गायकवाड़ को कप्तान घोषित किए जाने के बाद उन अफवाहों पर विराम लग गया। वहीं DC ने चोटिल फाफ डु प्लेसिस की जगह समीर रिजवी को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। इस बीच CSK ने जेमी ओवरटन की जगह डेवोन कॉनवे और राहुल त्रिपाठी की जगह मुकेश चौधरी को शामिल किया है। DC दो मैचों के बाद भी अजेय है, जबकि CSK ने अब तक अपने तीन में से दो मैच गंवाए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेट कीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेट कीपर), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *