ईरान का परमाणु कार्यक्रम दशकों पीछे चला गया- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

President Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करने के बाद ईरान का परमाणु कार्यक्रम दशकों पीछे चला गया है।ट्रंप ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों के बारे में जानकारी देते हुए दावा किया कि उसके हमले इतने भयंकर थे कि टारगेट पूरी तरह से तबाह हो गए और प्रभावी रूप से युद्ध को समाप्त कर दिया।उन्होंने कहा, “जब उन्होंने देखा कि हमने क्या किया तो वो शांत हो गए। अगर हम ऐसा नहीं करते, तो उनके पास बहुत सारे गोला-बारूद होते।”ट्रंप ने हमले की तुलना द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिरोशिमा और नागासाकी पर बमबारी से की, हालांकि उन्होंने तुरंत साफ किया कि उनका इरादा ऐसा करने का नहीं है।

Read also- बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान ब्लैक ड्रेस में दिखी बेहद स्टाइलिश, वीडियों हुआ वायरल

ट्रंप ने कहा कि धमाके इतने जोरदार थे कि ईरान को अपने परमाणु ठिकानों को फिर से खड़ा करना मुश्किल होगा। ट्रंप ने कहा, “उन्होंने (ईरान ने) इस काम को करने के लिए खरबों डॉलर खर्च किए और वो इसे करने में सफल नहीं हुए। उन्होंने आगे कहा कि सैन्य हमले ने उनके ऑपरेशन को काफी हद तक बाधित कर दिया है। गाजा पर बोलते हुए ट्रंप ने दावा किया कि ‘बहुत प्रगति’ हुई है।उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि गाजा पर बहुत प्रगति हो रही है। हमारे द्वारा किए गए इस हमले की वजह से हमें अच्छी खबरें मिलने वाली हैं।

Read also- Education: 2026 से साल में दो बार आयोजित होगी CBSE दसवीं बोर्ड परीक्षा, बोर्ड ने दी मंजूरी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *