Israeli: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया, जानें क्या बात हुई

Israeli:

Israeli: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अपने इजरायल समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत की। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की। नेतन्याहू ने मोदी को टेलीफोन किया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर अपने विचार साझा किए। Israeli

Read also- Delhi Riots: उमर खालिद और शरजील इमाम को कोर्ट से नहीं मिली राहत, फैसला सुरक्षित

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के प्रयासों के लिए भारत के समर्थन की पुष्टि की, जिसमें गाजा शांति योजना का शीघ्र कार्यान्वयन भी शामिल है।’बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी में प्रगति पर संतोष जताया और परस्पर लाभ के लिए इन संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।Israeli

Read also- पंचायत’ अभिनेता जितेंद्र कुमार नजर आएंगे रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘टेढ़ी है पर मेरी है’ में

इसमें कहा गया है, ‘‘दोनों नेताओं ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की और आतंकवाद के सभी रूपों को कतई बर्दाश्त नहीं करने के अपने दृष्टिकोण को दोहराया।’’बयान में यह भी कहा गया है कि दोनों नेता एक दूसरे के संपर्क में रहने पर भी सहमत हुए।  Israeli

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *