ISRO ने लॉन्च किया सबसे छोटा रॉकेट SSLV-D2 , पहले परीक्षण में हुआ था विफल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO ने शुक्रवार सुबह अपने सबसे छोटे रॉकेट SSLV को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। ISRO ने ट्वीट के माध्यम से ये जानकारी दी है की स्सल्व सबसे छोटा रॉकेट है। इसका पूरा नाम है स्मॉल स्टैलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV) इसमें अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट EOS-07 भेजा जा रहा है। यह 156.3 किलोग्राम का है।

इसरो ने बताया कि नया रॉकेट अपनी 15 मिनट की उड़ान के दौरान तीन उपग्रहों – EOS-07, Antaris ‘Janus-1 और SpaceKidz’s AzaadiSAT-2 को 450 किलोमीटर की गोलाकार कक्षा में स्थापित करके अपना मिशन पूरा करेगा।

Read also: ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए तैयार है लखनऊ, रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ मंत्र के साथ बनेगा ‘उद्यम प्रदेश’

खूबियों के तौर पर ISRO ने जानकारी में बताया है कि SSLV-D2 का कुल वजन 175.2 किलोग्राम है। जिसमें 156.3 किलोग्राम EOS, 10.2 किग्रा Janus-1 और 8.7 किग्रा AzaadiSat-2 का होगा। एसएसएलवी रॉकेट अंतरिक्ष के लिए कम लागत वाली पहुंच प्रदान करता है, जो कई उपग्रहों को समायोजित करने में कम समय और लचीलापन प्रदान करता है और न्यूनतम लॉन्च इंफ्रास्ट्रक्चर में अपना काम पूरा करता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *