उपराष्ट्रपति मिमिक्री विवाद को मुद्दा बनाते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला

(प्रदीप कुमार )- संसद में आज भी जोरदार घमासान हुआ।सत्ता पक्ष की ओर से जहां उपराष्ट्रपति मिमिक्री विवाद को मुद्दा बनाते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला गया,वहीं विपक्ष ने भी पलटवार करते हुए कहा कि संसद सुरक्षा उल्लंघन और निलंबन मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए यह सब किया जा रहा है।संसद में मिमिक्री विवाद बनाम विपक्षी सांसदों के निलंबन का मुद्दा आज दिन भर गरमाया रहा। जहां मिमिक्री विवाद को लेकर सत्ता पक्ष में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला वहीं विपक्ष ने निलंबन का मुद्दा उठाते हुए संसद में सुरक्षा उल्लंघन पर सरकार से जवाब मांगना जारी रखा।इस बीच दो और विपक्षी सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया।

आज विपक्ष के दो और सांसदों सी थॉमस और एम आरिफ को सदन से निलंबित कर दिया गया। इस तरह संसद के दोनों सदनों से अब तक विपक्ष के 143 सांसदों को सस्पेंड किया जा चुका है।वही राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतारने वाले मिमिक्री मामले में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने अपना बचाव किया।कल्याण बनर्जी ने कहा कि मिमिक्री करना एक कला है उन्होंने सभापति का अपमान नही किया।

राहुल गांधी ने भी इस मिमिक्री विवाद पर अपनी सफाई दी।मिमिक्री विवाद पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि सांसद वहां बैठे थे, मैंने उनका वीडियो शूट किया। मेरा वीडियो मेरे फ़ोन पर है। मीडिया इसे दिखा रहा है,किसी ने कुछ नहीं कहा,राहुल गांधी ने कहा कि हमारे 150 सांसदों को सदन से बाहर निकाल दिया गया है लेकिन मीडिया में उस पर कोई चर्चा नहीं है।अडानी पर कोई चर्चा नहीं, राफेल पर कोई चर्चा नहीं, बेरोजगारी पर कोई चर्चा नहीं है ।

Read also –Salman Khan Angry: ‘पीछे हटो सब’, आखिर क्यों पैपराजी पर उखड़े दिखे सलमान खान, वीडियो हुआ वायरल

वही राज्यसभा में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का अपमान किया गया। सदन में प्रह्लाद जोशी ने नारे लगवाए- उपराष्ट्रपति का अपमान,नहीं सहेगा हिंदुस्तान! इसके बाद जोशी ने प्रस्ताव दिया कि सभापति के सम्मान में और विपक्षी सदस्यों के खिलाफ खड़े होकर प्रश्नकाल में हिस्सा लें।

सदन से वाकआउट के बाद राज्यसभा नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सदन के बाहर बयान दिया कि जो घटना सदन के बाहर हुई उसके बारे में सदन में प्रस्ताव पारित करना सही नहीं है।खरगे ने कहा कि क्या प्रधानमंत्री ने सदन का बहिष्कार किया है जो वे सदन में आकर बयान नहीं दे रहे हैं?खरगे ने ये भी कहा कि वह दलित और अगर वह यह कहे कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा तो क्या यह सही होगा? सदन के अंदर जाति की बात करके लोगों को भड़काने का काम नहीं करना चाहिए।

इधर संसद भवन पहुंची ममता बनर्जी ने संसद भवन के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मिमिक्री विवाद पर बयान दिया ममता बनर्जी ने कहा कि अगर राहुल जी ने वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया होता तो आपको पता नहीं चलता।बहरहाल मिमिक्री विवाद को लेकर जहां सत्तापक्ष जाट समुदाय और किसानों के अपमान का मुद्दा बनाकर विपक्ष पर हमलावर है वहीं विपक्ष का आरोप है कि संसद सुरक्षा से जुड़े मुद्दे और विपक्षी सांसदों के निलंबन के मुद्दे को डाइवर्ट करने के लिए सत्ता पक्ष की ओर से यह पूरी कोशिश की जा रही है

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *