Salman Khan Angry: ‘पीछे हटो सब’, आखिर क्यों पैपराजी पर उखड़े दिखे सलमान खान, वीडियो हुआ वायरल

Salman Khan Angry- बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने 53 वां अपना जन्मदिन मनाया । इस खास मौके पर उनकी पूरी फैमली ने गेट टू गेदर किया । इस अवसर पर सोहेल खान ने मुंबई के एक रेस्टोरेंट मे जन्मदिन की पार्टी रखी ।आपको बता दे कि इस जन्मदिन पार्टी मे बिग ब्रदर सलमान खान के अलावा सलीम खान, हेलेन सहित उनके इस दौरान बिग ब्रदर सलमान खान के अलावा सलीम खान, हेलेन सहित उनके परिवार को स्पॉट किया गया। हालांकि, सोहेल खान की बर्थडे पार्टी से निकलते हुए सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है ।जिसमें भाईजान पैपराजी पर गुस्सा होते हुए नजर आ रहे हैं।

Read also – विपक्षी गुट इंडिया के नेताओं की मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात, गुरुवार को जंतर-मंतर पर मॉक पार्लियामेंट का आयोजन

पैपराजी पर फूटा सलमान खान का गुस्सा 

सलमान खान का उनसे दूर रहने का इशारा करते हुए ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो में सोहेल खान की बर्थडे पार्टी से बाहर निकलते हुए वह पहले अपने माता-पिता को गाड़ी में बिठा रहे हैं और उसके बाद वह जैसे ही अपनी गाड़ी के करीब पहुंचते हैं।

हालांकि, वीडियो में सलमान खान पीछे भीड़ के चिल्लाने की आवाज सुनते ही थोड़ा झल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह गुस्से भरी निगाहों से पैपराजी को देख रहे हैं और उसके बाद अपने हाथ से उन्हें पीछे हटने का इशारा करते हुए कहते हैं कि ‘पीछे हटो सब’।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *