जयशंकर भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर उत्साहित, कहा- रिश्ते को आगे बढ़ाने में रुचि

S. Jaishankar

S. Jaishankar: भारत-अमेरिका संबंधों के भविष्य को लेकर उत्साहित विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा कि नए ट्रंप प्रशासन की इस संबंध को आगे बढ़ाने में स्पष्ट रुचि है। जयशंकर  (S. Jaishankar) से जब 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उन्हें पहली पंक्ति में सीट दिए जाने के सवाल पर कहा कि PM नरेंद्र मोदी के विशेष दूत के साथ स्वाभाविक रूप से बहुत अच्छा व्यवहार किया जाता है।

Read Also: गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी ‘मेड इन इंडिया’ की ताकत

बता दें, जयशंकर (S. Jaishankar) अमेरिका सरकार के निमंत्रण पर यहां आए थे और उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। विदेश मंत्री ने कहा कि पिछले तीन दिनों में उन्हें ट्रंप प्रशासन के लगभग आधा दर्जन कैबिनेट मंत्रियों से मिलने का अवसर मिला। जयशंकर ने कहा कि साफ तौर पर रिश्ते को आगे बढ़ाने में दिलचस्पी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *