जम्मू कश्मीर चुनाव: मल्लिकार्जुन खरगे ने जम्मू कश्मीर चुनाव के लिए जारी किया मेनिफेस्टो

Kharge Announces five Guarantees : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए पांच गारंटी की घोषणा की।खरगे ने कहा कि अगर कांग्रेस-एनसी की सरकार केंद्र शासित प्रदेश में सत्ता में आती है तो इसमें महिला कारोबारियों के लिए पांच लाख रुपये का इंट्रेस्ट फ्री लोन और हर परिवार का 25 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा।

Read also-आजादी के बाद से भारत का लोकतंत्र कभी खतरे में नहीं आया- संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू

दक्षिण कश्मीर के शहर में गठबंधन उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए खरगे ने ये भी कहा कि कांग्रेस-एनसी सरकार परिवार की महिला मुखियाओं को 3,000 रुपये मासिक देगी। इसके अलावा पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) के जरिए हर व्यक्ति 11 किलोग्राम अनाज देने का प्रावधान देने का वादा किया।उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान कश्मीर पंडित प्रवासियों को फिर से बसाने का वादा पूरा किया जाएगा।

Read also-सिख समुदाय पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी से मचा सियासी बवाल, सूबे में गरमाई सियासत

उन्होंने ओबीसी को भी मजबूत करने की बात कही।कांग्रेस अध्यक्ष ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और के. सी. वेणुगोपाल और सुबोध कांत सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में पांच गारंटियों को पढ़ा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *