पिता की मौत की खबर सुन मलाइका अरोड़ा का रो रोकर बुरा हाल, ढांढस देने कई सेलेब्स पहुंचे

Malaika Arora Father Demise: 

Malaika Arora Father Demise:  बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान, करीना कपूर खान, अनन्या पांडे और चंकी पांडे बुधवार को बांद्रा में मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के निधन के बाद उनके घर पहुंचे।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनिल मेहता ने सुबह करीब नौ बजे बांद्रा इलाके में एक बिल्डिंग की छठी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी।

Read also-हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद पर सियासत तेज, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिया बड़ा बयान

सूचना मिलने पर बांद्रा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।अधिकारी ने कहा कि घटना के पीछे की सही वजह अभी तक पता नहीं चल पायी है। वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर सबूत जुटाना शुरू कर दिया है।

Read also-सिख समुदाय पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी से मचा सियासी बवाल, सूबे में गरमाई सियासत

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल और बिल्डिंग की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है।उन्होंने बताया कि पुलिस बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।घटना की जानकारी मिलने के बाद मलाइका अरोड़ा के पूर्व पति अरबाज खान भी इमारत में पहुंचे।इस बीच एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, “ये सच है कि मलाइका के पिता का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने आत्महत्या नहीं की है। ये एक दुर्घटना है। सभी सदमे में हैं, क्योंकि उन्हें कोई बीमारी या ऐसा कुछ नहीं था।”मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने घटना के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *