Nepal Airlines ने अपने ‘नेटवर्क मैप’ में जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने पर मांगी माफी

Nepal Airlines apologizes for showing Jammu and Kashmir as part of Pakistan in its network map

Nepal Airlines: नेपाल एयरलाइंस ने एक ‘‘नेटवर्क मैप’’ में जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाए जाने के बाद पैदा हुए विवाद के मद्देनजर मानचित्र संबंधी त्रुटियों के लिए गुरुवार यानी आज 30 अप्रैल को माफी मांगी। विरोध के कारण इस एयरलाइन ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिया था।

एयरलाइन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हमारे सोशल मीडिया चैनलों पर हाल में साझा किए गए ‘नेटवर्क मैप’ में हुई त्रुटि के लिए हम माफी मांगते हैं। इस मानचित्र में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के संबंध में महत्वपूर्ण मानचित्र संबंधी त्रुटियां थीं, जो नेपाल या नेपाल एयरलाइंस के आधिकारिक रुख को नहीं दर्शाती हैं।’’

Read Also: “रूसी विदेश मंत्री लावरोव आएंगे भारत, BRICS बैठक में लेंगे हिस्सा, जयशंकर से भी करेंगे मुलाकात”

Nepal Airlines- एयरलाइन के अनुसार, ‘‘हमने तुरंत पोस्ट हटा दिया और आंतरिक समीक्षा कर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारी सामग्री सटीकता के उच्चतम मानकों को पूरा करे।’’ नेपाल एयरलाइंस ने कहा, ‘‘हम इस क्षेत्र में अपने पड़ोसियों और मित्रों के साथ अपने मजबूत संबंधों को बहुत महत्व देते हैं और इस पोस्ट के कारण उन्हें पहुंची किसी भी ठेस के लिए खेद जताते हैं।’’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *