Jammu Kashmir: पुंछ में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी

Doda Terror Attack

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुंछ में आतंकी हमले के चार दिन बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन जारी है। कई इलाकों में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

Read Also: Rajasthan: अद्भूत टैलेंट, पीपल के सूखे पत्तों पर बना दी देवी-देवताओं की तस्वीरें

अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट में वोटिंग से तीन हफ्ते पहले शनिवार को पुंछ जिले में भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकवादियों के हमले में एक सैनिक की मौत हो गई और चार घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि डीजीपी आर. आर. स्वैन और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के विशेष महानिदेशक योगेश बहादुर खुरानिया ने मंगलवार को मुलाकात की और जम्मू कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा हालात पर चर्चा की।

Read Also: Weather Update: गर्मी से हुआ लोगों का बुरा हाल, जानें कब मिलेगा गर्मी से आराम?

उन्होंने बताया कि बीएसएफ की पश्चिमी कमान के प्रमुख खुरानिया ने जम्मू में स्वैन से मुलाकात की। उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एम. वी. सुचिन्द्र कुमार ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) का दौरा किया और उन्हें सैनिकों का मनोबल और प्रेरणा बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *