Weather Update: गर्मी से हुआ लोगों का बुरा हाल, जानें कब मिलेगा गर्मी से आराम?

Heat Wave

Aaj ka Mausam: गर्मी से लोग का बुरा हाल हो गया है, उत्तर से दक्षिण भारत तक के सभी लोग परेशान हैं। दैनिक जीवन में लोगों को चैन नहीं है। बढ़ता पारा और लू एक समस्या बन गया है। ऐसे परिस्थितियों में मंगलवार 7 मई को दिल्ली सबसे गर्म थी। राजधानी में 42 डिग्री तापमान था। राजधानी और एनसीआर क्षेत्रों में पारा इससे भी अधिक था। वर्तमान गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। 9 मई तक मौसम अच्छा रहेगा। तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस होगा। इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने देश की मौसम स्थिति की जानकारी दी है। Aaj ka Mausam:

Read Also: Rajasthan: अद्भूत टैलेंट, पीपल के सूखे पत्तों पर बना दी देवी-देवताओं की तस्वीरें

मौसम विभाग के अनुसार  9 मई से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है। इसके बाद कुछ सुविधाएं मिल सकती हैं। खासकर 9 से 12 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाओं और कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली और एनसीआर में इसका प्रभाव देखा जाएगा। दिल्ली में आने वाले चार दिनों तक मौसम खराब रहेगा, जिससे चार दिन गर्मी से राहत मिलेगी।

Read Also: India Economy: दुनिया के बड़े देशों के मुकाबले तेजी से बढ़ रही भारत की आर्थिक रफ्तार, इस साल का क्या है अनुमान ?-जानें

“स्काईमेट वेदर” के अनुसार आज गुजरात, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक और पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में लू हो सकता है। पश्चिमोत्तर भारत, दक्षिणी मध्य कर्नाटक और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों में बारिश धीरे-धीरे बढ़ेगी। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *