Karnataka: बेंगलुरू-मैसूरू एक्सप्रेसवे पर बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत

Karnataka

Karnataka: बेंगलुरू-मैसूरू एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बस चालक और परिचालक की मौत हो गई, जबकि 14 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। Karnataka

पुलिस के अनुसार, हादसा एक्सप्रेसवे के बिदादी क्षेत्र में हुआ। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में बस चालक और परिचालक ने दम तोड़ दिया जबकि घायल 14 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। Karnataka

Read Also: Kanwar Yatra: सहारनपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान आस्था के साथ-साथ नजर आ रही बेहतरीन कलाकारी

प्रारंभिक जांच के अनुसार, संदेह है कि बस चालक को वाहन चलाते समय झपकी आ गई, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क के बाईं ओर चली गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। Karnataka 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *