उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने क्यों कहा Congress भारी बहुमत से जीतेगी ?

DK Shivakumar on Election: कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डी. के शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल करेगी।पीटीआई से बातचीत करके डी. के शिवकुमार ने कहा, ‘इस देश के लोगों का जीवन बदल जाएगा जैसे कर्नाटक के लोगों का जीवन बदल गया है। कर्नाटक में शुक्रवार को प्रदेश के 14 सीटों पर मतदान जारी है। बाकी बची सीटों पर वोटिंग 7 मई को होगा। उप-मुख्यमंत्री डी. के शुवकुमार ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक राज्य से किए गए वादों को पूरा किया है।

Read also-Karnataka सरकार ‘लूट’ रही OBC कोटे का हक – सुप्रिया श्रीनेत ने बताई सच्चाई!

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने घोषणा की है कि हम अपनी गारंटी पूरी करेंगे और इन गारंटी को आम आदमी के फायदे में बदला जाएगा। इस देश के लोगों का जीवन वैसे ही बदल जाएगा जैसे कर्नाटक के लोगों का जीवन बदल गया है। यहां लोग बहुत खुश हैं, आप महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत देख सकते हैं। हम महिला समुदाय को समर्थन देने का प्रयास कर रहे हैं और समाज के हर वर्ग की सुरक्षा की जा रही है, इसलिए कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से जीतेगी।”

Read also-प्रधानमंत्री इतना डरे हुए हैं कभी भी मंच पर उनके आंसू निकल सकते हैं – राहुल गांधी

मुख्यमंत्री  सिद्दारमैया ने किया मतदान 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने शुक्रवार को कहा कि कर्नाटक में “कोई मोदी लहर नहीं” है, लेकिन कांग्रेस सरकार की गारंटी योजनाओं के पक्ष में एक लहर है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य की 28 लोकसभा सीटों में से लगभग 20 सीटें जीतेगी।कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को 14 सीटों पर मतदान जारी है।मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा कि हम वोटों का हिसाब तो नहीं लगा सकते लेकिन हम बहुमत से जरूर जीतेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण उनकी हताशा को दर्शाते हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव के पहले फेज में प्रतिक्रिया एनडीए के लिए अनुकूल नहीं थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *