कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बेंगलुरु में मची भगदड़ से संबंधित मामले की सुनवाई की शुरू

Bengaluru stampede: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के पास मची भगदड़ से संबंधित मामले की सुनवाई गुरुवार को शुरू की।बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास बुधवार को मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 56 अन्य लोग घायल हो गए। इस दौरान हजारों की संख्या में प्रशंसक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आईपीएल में पहली खिताबी जीत के जश्न में भाग लेने के लिए पहुंचे थे।

Read also- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को जम्मू-कश्मीर का करेंगे दौरा

इस मामले की सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश वी कामेश्वर राव और न्यायमूर्ति सी एम जोशी की पीठ कर रही है। राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता शशि किरण शेट्टी ने दलीलें पेश कीं।मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु शहरी उपायुक्त के नेतृत्व में घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

Read also-Andhra Pradesh: नेल्लोर में ऑटो रिक्शा और कार की टक्कर से चार की मौत

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *