Karnataka Road Accident : कर्नाटक में कार सड़क किनारे खड़ी लॉरी से टकराई, तीन की मौत

Kerala Accident:

Karnataka Road Accident : तुमकुरु तालुक में सोमवार को एक कार के सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी के पिछले हिस्से से टकरा जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल भी हुए हैं।पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना नेलाहल गांव में हुई जब कार गोकर्णा, उडुपी और मुरुदेश्वर सहित तटीय स्थलों की यात्रा के बाद बेंगलुरू लौट रही थी।Karnataka Road Accident  Karnataka Road Accident  

Read also- गणतंत्र दिवस पर नेताओं का संदेश: पीएम मोदी से राहुल गांधी तक बोले—संविधान ही भारत की ताकत

पुलिस अधिकारी ने कहा, “कार ने लॉरी को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के अनिकेत (42) और अभीर (44) तथा आंध्र प्रदेश की संमुख्ती (35) के रूप में हुई है। तीनों बेंगलुरू में रहते थे और एक निजी कंपनी में काम कर रहे थे।

Read also- गणतंत्र दिवस पर CM सैनी का संबोधन, बोले—हरियाणा को हर दृष्टि से देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का लें संकल्प

दुर्घटना में कार के अन्य तीन यात्री भी घायल हुए जिनमें से एक की हालत गंभीर है। सभी घायलों को तुरंत तुमकुरु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए तुमकुरु जिला अस्पताल भेजा गया है।Karnataka Road Accident  Karnataka Road Accident 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *