शादी के बंधन में बंधी मशहूर सिंगर, बिजनेसमैन पति संग लिए सात फेरे, शेयर की फोटो

Singer Prakriti Kakar Wedding, SINGER PRAKRITI KAKAR, SINGER PRAKRITI KAKAR WEDDING, SINGER PRAKRITI KAKAR HUSBAND, प्रकृति कक्कड़, SINGER PRAKRITI KAKAR, SINGER PRAKRITI KAKAR TIED THE KNOT WITH ENTREPRENEUR VINAY ANAND IN JAIPUR SEE PHOTOS"

Singer Prakriti Kakar Wedding : “मजनू”, “सोना लगदा” और “सुधर जा” जैसे गानों के लिए मशहूर गायिका प्रकृति कक्कड़ ने बिजनेसमैन विनय आनंद से शादी कर ली है।गायिका ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा करते हुए खुशखबरी दी। प्रकृति कक्कड़ ने गोल्डन कढ़ाई वाला मैरून लहंगा पहना और पन्ना के गहनों से अपना लुक पूरा किया। उन्होंने हल्का मेकअप किया और बालों को जूड़े में बांधा। वहीं, विनय आनंद ने आइवरी रंग की शेरवानी पहनी और उससे मेल खाते गहने पहने।Singer Prakriti Kakar Wedding Singer Prakriti Kakar Wedding 

Read also- गणतंत्र दिवस पर CM सैनी का संबोधन, बोले—हरियाणा को हर दृष्टि से देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का लें संकल्प

प्रकृति कक्कड़ ने शुक्रवार को बिजनेसमैन विनय आनंद संग सात फेरे लिए।इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा- “जस्ट मैरिड।23.01.2026” कई मशहूर हस्तियों ने कमेंट सेक्शन में प्रकृति कक्कड़ और विजय आनंद को बधाई दी। मानुषी छिल्लर ने लिखा, “हाउ ब्यूटीफुल, बधाई हो।” तृप्ति डिमरी ने कहा, “बधाई हो।” स्टेबिन बेन ने कहा, “बधाई हो आप दोनों को।”

Read also- Karnataka Road Accident : कर्नाटक में कार सड़क किनारे खड़ी लॉरी से टकराई, तीन की मौत

प्रकृति कक्कड़ और बिजनेसमैन विनय आनंद ने अप्रैल 2025 में सगाई की थी। तीन साल से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए सगाई की खबर साझा की थी, जिसमें लिखा- “सभी प्रेम कहानियां खूबसूरत होती हैं, लेकिन हमारी मेरी पसंदीदा है। हाय मंगेतर।” इसमें उनकी सगाई की कई तस्वीरें भी शामिल थीं।Singer Prakriti Kakar Wedding 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *