एमसी स्टेन के लाइव कन्सर्ट में करणी सेना ने किया हंगामा, पहले से दी थी धमकी

बिग बॉस सीजन 16 में विनर रहे एमसी स्टेन सोशल मीडिया में लगातार सुर्खियों में हैं। दरअसल बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद एमसी स्टेन की फैन फालोइंग भी काफी बढ़ गई है और वे लगातार लाइव शोज भी कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच एसमी स्टेन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एमसी स्टेन इंदौर में लाइव कन्सर्ट करने पहुंचे थे। वहीं एमसी स्टैन के फैंस भी भारी संख्या में पहुंचे थे। लेकिन उसी दौरान लाइव कन्सर्ट के बीच से कुछ लोगों ने स्टेज में आकर विरोध करना शुरु कर दिय़ा। ये लोग करणी सेना के लोग बताए जा रहे है। लेकिन हंगामा इतना ज्यादा बढ़ गया कि एमसी स्टेन को शो छोड़कर भागना पड़ा।

 

आपको बता दें कि 17 मार्च को इंदौर में एमसी स्टैन का लाइव कंसर्ट था। जहां पर एमसी स्टेन के फैंस भारी संख्या में देखने और सुनने के लिए पहुंचे थे। लेकिन उसी दौरान करणी सेना के कुछ लोग स्टेज पर जाकर हंगामा कर दिया। दरअसल एमसी स्टेन को पहले से ही आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल करने के लिए मना किया गया था। लेकिन एमसी स्टेन नही माने और जैसे ही एमसी स्टैन ने कन्सर्ट में गाना शुरू किया तो करणी सेना के लोगों ने स्टेज में आकर हंगामा शुरु कर दिया। बता दें कि हंगामा इतना बढ़ गया था कि एमसी स्टेन को शो छोड़कर भागना पड़ा और हंगाम इतना बढ़ गया कि पुलिस को हल्की फुल्की लाठियां भी चलानी पड़ी।

Read also:- इस्लामाबाद जा रहे इमरान खान की पलटी गाड़ी कई लोग हुए घायल

फिर उसके बाद होटल मैनेजमेंट को लाइव कन्सर्ट को भी बीच में ही रोकना पड़ा। वहीं दूसरी ओर इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को देखकर एमसी स्टैन की सुरक्षा को लेकर सवाल कर रहे है। वहीं ट्विटर पर इस समय #पब्लिक स्टैंड विद एमसी स्टैन ट्रेंड कर रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App          

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *