Kashmir Floods: CM उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर के अनंतनाग में बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा

Kashmir Floods

Kashmir Floods: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भारी वर्षा के बाद स्थिति का आकलन करने के लिए शनिवार को अनंतनाग जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।  Kashmir Floods

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उनके साथ कैबिनेट सहयोगी, सलाहकार नासिर असलम वानी, कई विधायक, पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारी भी शामिल थे। Kashmir Floods

इनमें अनंतनाग के उपायुक्त सैयद फारुखुद्दीन भी थे। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घरों और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान का प्रत्यक्ष जायजा लिया तथा उन्हें बाढ़ के बाद किए जाने वाले उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई।

Read Also: Punjab Flood Relief: पंजाब, जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए कांग्रेस ने बढ़ाया मदद का हाथ

प्रभावित परिवारों के साथ बातचीत के दौरान अब्दुल्ला ने निवासियों को आश्वासन दिया कि प्रभावित लोगों को राहत और सहायता प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने जिला प्रशासन को पुनर्वास और बहाली के प्रयासों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि आवश्यक आपूर्ति प्रभावित क्षेत्रों तक शीघ्र पहुंच जाए।

अधिकारियों ने बताया कि इसके अतिरिक्त अब्दुल्ला ने बाढ़ के बाद की स्थिति की समीक्षा करने तथा उसके समग्र प्रभाव का आकलन करने के लिए डाक बंगले में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। Kashmir Floods

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *