Zakir Khan: एक साल से स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हास्य कलाकार जाकिर खान ने ‘स्टेज शो’ से बनाई दूरी

Zakir Khan

Zakir Khan: हास्य कलाकार जाकिर खान ने शनिवार को घोषणा की कि पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए अब वह थोड़े समय के लिए अपने शो से दूरी बना रहे हैं। Zakir Khan

खान ने इंस्टाग्राम पर ‘द हेल्थ अपडेट’ शीर्षक से एक स्टोरी साझा की। ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ ने कहा कि लगातार काम और यात्रा करने का उनकी सेहत पर असर पड़ा है। वह पिछले एक साल से अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं, लेकिन फिर भी लगातार काम करते रहे। Zakir Khan

Read Also: Kashmir Floods: CM उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर के अनंतनाग में बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पिछले दस साल से लगातार टूर कर रहा हूं। आप सभी का प्यार और साथ पाकर मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं, लेकिन इतना ज्यादा टूर करना सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है।’’ Zakir Khan

खान ने कहा, ‘‘हर किसी को खुश करने की कोशिश, दिन में दो से तीन शो किए, लेकिन नींद पूरी न होना, सुबह-सुबह की फ्लाइट पकड़ने के लिए निकलना और खाने-पीने का कोई तय समय न होना, ये सब (मेरी सेहत पर) भारी पड़ रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं पिछले एक साल से ठीक नहीं हूं, लेकिन उस वक्त काम करना जरूरी था, इसलिए करना पड़ा।’’

Read Also: Punjab Flood Relief: पंजाब, जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए कांग्रेस ने बढ़ाया मदद का हाथ

खान ने बताया कि उन्हें लोगों के सामने प्रस्तुति देना बहुत पसंद है, लेकिन अब उन्होंने अपनी सेहत को प्राथमिकता देने का फैसला किया है। Zakir Khan

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे मंच पर रहना बहुत पसंद है, लेकिन अब मुझे थोड़ा विराम लेना पड़ेगा। मैं ऐसा नहीं करना चाहता था, लेकिन पिछले एक साल से इस बात को नजरअंदाज कर रहा था। अब लग रहा है कि इससे पहले कि देर हो जाए, बेहतर है कि अभी रुक जाऊं।’’ Zakir Khan

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *