सबरीमला मंडल पूजा के लिए डिजिटल कतार बुकिंग 11 दिसंबर से होगी शुरू

Kerala: Digital queue booking for Sabarimala Mandala Pooja to begin from December 11

Kerala: केरल में सबरीमला मंडल पूजा के लिए डिजिटल कतार बुकिंग गुरुवार यानी आज 11 दिसंबर की शाम से शुरू होगी। टीडीबी ने ये जानकारी दी। त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) के अनुसार, डिजिटल बुकिंग शाम पांच बजे से शुरू होगी। टीडीबी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सबरीमला ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से 26 और 27 दिसंबर को दर्शन के लिए ‘डिजिटल कतार स्लॉट’ बुक किए जा सकते हैं। Kerala

Read Also: केरल में विश्वविद्यालय कुलपति चयन! प्रत्येक संस्थान से एक‑एक नाम की सिफारिश

डिजिटल कतार के माध्यम से 26 दिसंबर को कुल 30,000 श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी जाएगी और 27 दिसंबर को 35,000 श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा, टीडीबी ने बताया कि ‘स्पॉट बुकिंग’ के माध्यम से प्रतिदिन 5,000 श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। 16 नवंबर को शुरू हुआ मंडला-मकरविलकु सीजन जनवरी 2026 में समाप्त होगा। Kerala

वर्तमान तीर्थयात्रा सीजन में प्रतिदिन 70,000 से अधिक श्रद्धालु इस पहाड़ी मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। केरल उच्च न्यायालय ने टीडीबी को सबरीमला में भीड़ को देखते हुए ‘स्पॉट बुकिंग’ को सीमित करने सहित सख्त भीड़ प्रबंधन उपायों को लागू करने का निर्देश दिया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *