Kisan Andolan News: MSP पर गारंटी से कुछ भी कम नहीं , किसान मोर्चा ने खारिज किया सरकार का प्रस्ताव

(अजय पाल): लोकसभा चुनाव से पहले किसान संगठनों का प्रदर्शन जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा ने क्रेंद सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।केंद्र सरकार की तरफ से कथित रूप से एमएसपी पर पांच साल के कॉन्ट्रैक्ट को खारिज कर दिया है।लोकसभा चुनाव होने में कुछ ही समय बचा हुआ है । ऐसे में किसान अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है । इन दिनो किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में खरीद पर गारंटी समेत तमाम अन्य   मांगों को लेकर किसान सड़कों पर उतरे चुके है। सरकार और किसान नेताओं के बीच चौथे राउंड की बातचीत भी बेनतीजा रही. संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने केंद्र सरकार के MSP के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. केंद्र सरकार की तरफ से कथित रूप से MSP पर पांच साल के कॉन्ट्रैक्ट का प्रस्ताव दिया गया था । जिसको लेकर किसानों ने काफी नाराजगी जाहिर की ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *